फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   name of Akbarpur was erased from board and Raghuvarpur was written In Mathura

UP: 'अकबरपुर को कर दिया रघुवरपुर'...पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही थी ये बात, पुलिस विभाग में मच गया हड़कंप

Thu, 04 Dec 2025 09:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Dec 2025 09:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बोर्ड पर लिखे अकबरपुर पर कालिख पोतकर रघुवरपुर लिख गया गया। जानकारी होने पर पुलिस विभाग हरकत में आ गया। मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
name of Akbarpur was erased from board and Raghuvarpur was written In Mathura
अकबरपुर की जगह लिखा रघुवरपुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुहां ब्लॉक के गांव अकबरपुर के नाम लिखे बोर्ड पर कुछ अज्ञात लोगों ने कालिख पोतकर उसे 'रघुवरपुर' कर दिया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के बोर्ड पर रघुवरपुर लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



हाल ही में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान अकबरपुर का नाम बदलने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। जैंत स्थित राधगोविंद मंदिर में अपने संबोधन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि उन्हें रास्ते में एक गांव अकबरपुर मिला, जिसका नाम रघुवरपुर होना चाहिए।
विज्ञापन


उनके इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर अकबरपुर के नाम को बदलकर रघुवरपुर करने की मांग सुर्खियों में थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के बोर्ड पर पर थीम पार्क अकबरपुर लिखा था। अज्ञात लोगों ने कालिख पोतकर अकबरपुर को मिटा दिया और उसकी जगह रघुवरपुर लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड पर नाम बदलने की घटना वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा अकबरपुर की जगह रघुवरपुर लिख दिया गया था। उसे मिटाकर पुनः अकबरपुर लिखाया जा रहा है। अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: 'मेरी मौत के जिम्मेदार जिलाध्यक्ष होंगे', भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने जताया जान का खतरा; पोस्ट हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed