फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Naked body of a youth found on railway track

Mathura News: नग्नावस्था में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Naked body of a youth found on railway track
मथुरा। रितिक कुंतल फाइल फोटो - फोटो : mathura
सौंख (मथुरा)। थाना जमुनापार क्षेत्र में गांव पानीगांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर परिजन को सूचना दी। परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रात करीब 2 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। पास में उसके कपड़े पड़े थे। पुलिस ने कपड़ों में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान ऋतिक कुंतल के रूप में की। थाना मगोर्रा के गांव नगला कटैलिया निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे निजी कंपनी के सुपरवाइजर ने बेटे ऋतिक को फोन करके राया स्थित मंडी पर बुलाया।
विज्ञापन

ऋतिक गांव से दोस्त हिमांशु के साथ बाइक लेकर चला गया। ऋतिक को सुपरवाइजर ने अपनी कार में बैठा लिया और हिमांशु से आगे चलने के लिए कहा। आरोप है कि सुपरवाइजर ने पानीगांव रेलवे ट्रैक के समीप ऋतिक की पिटाई की, इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि ऋतिक के शरीर पर चोट के निशान हैं। थाना जमुनापार प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने रेलगाड़ी से टकराने से युवक की मौत होना बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था ऋतिक
ऋतिक चार बहनों में अकेला भाई और सबसे छोटा था। इकलौता बेटा होने से पिता सतेंद्र सिंह व मां हरीश देवी सहित बहन नीतू, सोनी, शिवानी, राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। ऋतिक मथुरा की एक निजी कंपनी में सौंख, मगोर्रा सहित फरह क्षेत्र में कार्य करता था। इसके साथ ही केएम विश्वविद्यालय से एमबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पिता सतेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी में पदोन्नति के लिए बेटा एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed