फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nagar palika made day care centre

बुजुर्गों के लिए डे केयर सेंटर बनाएगी पालिका

Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
nagar palika made day care centre
मनीषा गुप्ता
अब शहर के सीनियर सिटीजन को मथुरा नगर पालिका बडे़ शहरों की तर्ज पर डे केयर सेंटर की सुविधा प्रदान करने जा रही है। इस डे केयर सेंटर में सीनियर सिटीजन के लिए पुस्तकें पढ़ने से लेकर शतरंज और वीडियो गेम खेलने तक की सुविधा होगी।
विज्ञापन


घर में बैठे-बैठे बोरियत महसूस करने वाले शहर के बुजुर्गों के लिए अब नगर पालिका मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट महाविद्या में डे केयर सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहां बुजुर्गों को अपने साथियों के साथ उठने-बैठने और समय व्यतीत करने के लिए मनोरंजन की सुविधा होगी।
विज्ञापन


बड़े शहरों की तर्ज पर बन रहे इस डे-केयर सेंटर में बुजुर्गों के लिए बडे़ टीवी स्क्रीन, धार्मिक सीडी, वीडियो गेम की सुविधा होगी। कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो, सांप-सीडी जैसे खेल खेलने के साधन उपलब्ध होंगे। बेहतर लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डे केयर सेंटर में आठ बिस्तरों वाला एक हाल, दो स्नानागार और शौचालय होंगे। पीने के पानी के लिए मिनी आरओ वाटर प्लांट लगेगा। स्नानागार में गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। इसके अगले चरण में नगर पालिका परिषद यहां बुजुर्गों के लिए एक अतिरिक्त हॉल का निर्माण योगा केंद्र के रूप में कराएगी। 


मथुरा पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी डीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पर करीब 30 लाख रुपये की लागत आ रही है। इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में भवन के साथ मनोरंजन की सुविधाएं होंगी तो दूसरे चरण में यहां योगा केंद्र की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed