फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   naavikon ne kotavaalee pahunch jataaya rosh, ephaeeaar ko bataaya niraadhaar

वृंदावन: क्रूज संचालक और नाविक आमने-सामने, सैकड़ों नाव संचालक पहुंचे थाने; इस बात पर जताया आक्रोश

Sat, 25 Jan 2025 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 01:22 PM IST
सार

मथुरा क्रूज लाइंस के प्रबंधक ने नाविकों पर उनके जीवन को खतरे में डालने वाली गतिविधियों का आरोप लगाया है। चार नाविकों को उपद्रवी बताते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। इसके विरोध में नाविक थाने पहुंच गए। 
 

विज्ञापन
naavikon ne kotavaalee pahunch jataaya rosh, ephaeeaar ko bataaya niraadhaar
मथुरा। वृंदावन कोतवाली पहुंचे नाविक। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन में क्रूज लाइंस द्वारा नाविकों के विरुद्ध कोतवाली में कराई एफआईआर के विरोध में सैकड़ों नाविक शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचे और रोष व्यक्त किया। उन्होंने क्रूज संचालक द्वारा कराई गई एफआईआर को निराधार बताते हुए कहा कि क्रूज संचालक द्वारा नाविकों के पारंपरिक रोजगार को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस द्वारा उनकी परेशानी नहीं सुनी तो वह एसएसपी से मिलकर अपनी परेशानी रखेंगे।
विज्ञापन


नाविक बलवीर निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों निषाद समाज के लोग शाम को कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली प्रभारी से मिला। भाकियू के युवा नेता देवेंद्र सिंह निषाद एवं नाविक मुकेश निषाद ने कहा कि पहले कूूज संचालक द्वारा वृंदावन और मथुरा के बीच क्रूज चलाने की बात कही जा रही थी, लेकिन उनका क्रूज कभी मथुरा तक नहीं चला। वह वृंदावन के घाटों पर क्रूज के साथ छोटी-छोटी नावें चला रहे हैं। इससे तीन सौ से अधिक नाविकों की रोजी-रोटी पर प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद क्रूज संचालक ने उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने कहा कि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जाएगी, जिससे इस समस्या का हल हो सके। क्रूज एवं नावों के साथ नाविकों की नाव भी चल सकें।कोतवाली पर रोष व्यक्त करने वालों में कल्लू निषाद, मुकेश निषाद, परमानंद, नरेश, अमिल पाल, गुलाब निषाद, देवू, कैलाशी, राजू, हरिश्चंद्र, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed