{"_id":"6a723a33f6dd452d6f0da05f","slug":"mystery-of-gold-worth-1-crore-remains-unsolved-mathura-news-c-369-1-mt11009-150466-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किसका है एक करोड़ रुपये का सोना? राजस्थान रोडवेज की बस में मिला, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसका है एक करोड़ रुपये का सोना? राजस्थान रोडवेज की बस में मिला, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 05 Aug 2026 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:38 AM IST
सार
मथुरा में राजस्थान रोडवेज की बस से दिल्ली भेजे जा रहे करीब एक करोड़ रुपये के 650 ग्राम सोने की चोरी के मामले में बरामद सोने का अब तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। पुलिस असली मालिक की तलाश कर रही है और कूरियर एजेंसी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : Adobestock
विस्तार
राजस्थान रोडवेज की बस से कूरियर के माध्यम से दिल्ली भेजे जा रहे करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने का अब तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। पुलिस सोने के वास्तविक मालिकों की तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस कूरियर एजेंसी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
दरअसल, 24 जुलाई को थाना हाईवे क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज की बस से दिल्ली भेजे जा रहे 650 ग्राम सोने के पार्सल की चोरी हो गई थी। घटना के बाद कूरियर एजेंसी के मैनेजर ने हाईवे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूर्व रोडवेज बस चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, घटना का खुलासा होने के बाद भी बरामद 650 सोने का कोई दावेदार सामने नहीं आया है।
अब पुलिस वास्तविक मालिकों की तलाश में जुटी है और आयकर विभाग को भी पत्राचार किया है। ताकि सोने के असली मालिक की कुंडली खंगाली जा सके। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया है कि कूरियर एजेंसी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।