{"_id":"67f814fa372bc479a70b521d","slug":"mvda-will-crack-down-on-encroachers-mathura-news-c-369-1-mt11009-127808-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कब्जाधारियों पर नकेल कसेगा एमवीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कब्जाधारियों पर नकेल कसेगा एमवीडीए
विज्ञापन
मथुरा। अवैध कब्जाधारियों पर नकेल कसने के लिए एमवीडीए ने कार्रवाई शुरू दी है। वृंदावन में यमुना खादर, परिक्रमा मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर कब्जाई गईं जमीनों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।
अधिकारियों के मुताबिक, यमुना खादर में रसूखदारों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग, छटीकरा रोड, यमुना किनारे समेत कई स्थानों पर कब्जाधारियों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा लिया है। इन क्षेत्रों को सैलानियों के लिए आकर्षक बनाया जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या अवैध कब्जा बन रही है। बीते दिनों हुई एमवीडीए की बोर्ड बैठक में भी इसपर चर्चा हुई थी।
एवीडीएम के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया है कि अवैध कब्जाधारियों चिन्हित करने का कार्य शुरू हो गया है। खासकर यमुना खादर में कब्जाधारियों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया लिया है। चिन्हित होने के बाद रसूखदारों को चेतावनी नोटिस भेजा जाएगा। 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देने पर कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।