फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MVDA vandalized the illegal colony being built in 10 bighas on Ganeshara Marg

गणेशरा मार्ग पर 10 बीघा में बन रही अवैध कालोनी में एमवीडीए ने की तोड़फोड़

Wed, 18 Aug 2021 06:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
MVDA vandalized the illegal colony being built in 10 bighas on Ganeshara Marg
मथुरा। गोवर्धन रोड से गणेशरा को जाने वाले मार्ग पर 10 बीघा क्षेत्र में अवैध रूप से तैयार हो रही कॉलोनी में बुधवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी से तोड़फोड़ की। बाउंड्रीवाल के अंदर बनाए गए कार्यालय को ध्वस्त किया गया। टाइल्स की सड़क उखाड़ दीं।
विज्ञापन

अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंचे मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय ने बताया कि मनीष पंजाबी निवासी ग्राम गणेशरा द्वारा दीपक शर्मा के मकान के सामने गोवर्धन रोड से गणेशरा की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। यहां अवैध कॉलोनी में सड़क, नाली, मकान बना लिया गया था। बाउंड्रीवाल पूर्व से थी, इसके अंदर उपरोक्त निर्माण अवैध रूप से किया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान किए गए इन निर्माण को विकास प्राधिकरण के सचिव ने निर्धारित सुनवाई के बाद अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता एनएस चौहान, अवर अभियंता अशोक चौधरी, सुनील कुमार, मनीष तिवारी, मनोज अग्रवाल एवं दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed