Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MVDA has started lighting work on the Parikrama Marg.

Mathura News: परिक्रमा मार्ग में एमवीडीए ने शुरू कराया लाइटिंग का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
MVDA has started lighting work on the Parikrama Marg.
परिक्रमा मार्ग में लाइटिंग कार्य करते एमवीडीए कर्मचारी।
गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। रात के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा कस्बे और मेला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिक्रमा मार्ग, मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, गलियों और सड़कों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई के साथ कूड़ा-करकट हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। नगर पंचायत ने मेले के दौरान नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष कार्ययोजना तैयार की है। प्रशासन का उद्देश्य मुड़िया मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं वाला वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में पेयजल, यातायात, चिकित्सा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

----

मुड़िया पूर्णिमा मेले की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। - सुशील कुमार सिंह, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed