फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Murder of former head by beating with sticks

Mathura News: लाठी-डंडों से पीटकर पूर्व प्रधान की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Murder of former head by beating with sticks
मथुरा/शेरगढ़। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भीमा में रविवार दोपहर पूर्व ग्राम प्रधान की कुछ लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। इधर, मामला पारिवारिक होने के चलते पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी भीमा के पूर्व प्रधान किशन सिंह अपने खेत से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। सूचना पर शेरगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और आनन-फानन शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और रात को अपनी मौजूदगी में ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान पर हमला करने वाले उनके परिवार के ही लोग हैं। हमला करने के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। अभी मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed