{"_id":"6741ad2373bb263ab80cd9a4","slug":"murder-of-a-youth-in-mathura-bike-riders-shot-him-in-chest-police-engaged-in-investigation-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में युवक की हत्या: बाइक सवारों ने सीने में मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम...जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में युवक की हत्या: बाइक सवारों ने सीने में मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम...जांच में जुटी पुलिस
Sat, 23 Nov 2024 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:54 PM IST
सार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड़ स्थित नगला माना में बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात में पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सौंख रोड़ स्थित नगला माना के रहने वाले 35 वर्षीय उमेश पुत्र केशव मथुरा से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उमेश के सीने में धस गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
आनन फानन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा के खोखे बरामद किए हैं। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।