{"_id":"5e2f2d128ebc3ebfe931bb50","slug":"murder-mathura-news-agr426565335","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में बिल्डिंग ठेकेदार को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में बिल्डिंग ठेकेदार को गोलियों से भूना
विज्ञापन
शिव कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन के गांव जतीपुरा में शनिवार की रात सोते समय भवन निर्माण ठेकेदार (बिल्डिंग ठेकेदार) शिवकुमार की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वह किराये में कमरे में अकेले रहते थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वैड ने भी जांच की। एसपी क्राइम के अनुसार घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ठेकेदार को तीन गोलियां सिर में और दो सीने में मारी गई हैं।
हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव नानहेड़ी निवासी शिवकुमार उर्फ काले (45) पुत्र फूलचंद चार माह से जतीपुरा के जाट चौपाल के निकट कोली मोहल्ला में दिल्ली निवासी सुशील बाहेेती के मकान में अकेले किराये पर रहते थे। वह भवन निर्माण ठेकेदार (बिल्डिंग ठेकेदार) थे। इन दिनों वे गिरिराज जी परिक्रमा दंडवती शिला के निकट बिल्डिंग का निर्माण करा रहे थे।
शनिवार की रात वह किराये के मकान में कमरे में आकर सो गए थे। रविवार की सुबह आठ बजे पड़ोसी अनुज शुक्ला ने पानी की मोटर चलाने के लिए शिवकुमार को आवाज लगाई। जब कोई उत्तर नहीं मिला तो वह छत से सीढ़ियों के रास्ते शिवकुमार के मकान में उतरा तो देखा कि कमरे और मकान का गेट खुला था। वहीं, शिवकुमार ने कंबल ओढ़ा हुआ था। कंबल हटाया तो शिवकुमार के चेहरे पर खून देखकर अनुज घबरा गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी गांव के प्रधान के पति सत्तो ठाकुर को दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी क्राइम राधेश्याम राय फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वैड के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी क्राइम ने बताया कि ठेकेदार को सोते समय कंबल के ऊपर से गोलियां मारी गई हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ठेकेदार का शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पड़ोसी अनुज शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि शिवकुमार को पांच गोलियां लगी हैं। तीन गोली सिर में और दो गोली सीने में मारी गई हैं। संभवतया गोली पिस्टल से मारी गई हैं। मकान का मुख्य गेट और कमरे का गेट खुला हुआ था।
पुलिस नहीं लगा सकी हत्यारोपियों का सुराग
गोवर्धन। जतीपुरा में ठेकेदार की हत्या के बाद आला अधिकारी के पहुंचने और फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वैड की मदद ली गई। क्राइम सीन की बारीकी से जांच की गई, लेकिन करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। भवन निर्माण ठेकेदार को सीने व सिर में नजदीक से गोली मारी गई हैं। घटना पर एसपी क्राइम राधेश्याम राय व सीओ गोवर्धन वरुण कुमार सिंह भी पहुंच गये।
पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा, पुलिस ने शांतिभंग में की थी कार्रवाई
गोवर्धन। शिवकुमार करीब चार माह से जाट मोहल्ला में दिल्ली निवासी सुशील बाहेती के मकान में रह रहे थे। उनका पड़ोस के ही लोगों से शराब पीने के बाद 24 नवंबर 2019 को झगड़ा हुआ था। उस समय शिवकुमार को चोट भी लगी थी। मामले में 26 नवंबर 2019 को शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।
अविवाहित थे शिवकुमार
गोवर्धन। शिव कुमार अविवाहित बताया गया है। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस मथुरा पहुंचे और शव लेकर चले गए। मामले में हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा जतीपुरा कृष्णाश्रय फाउंडेशन के एकाउंटेंट अनुज शुक्ला पुत्र राजकुमार शुक्ला निवासी ग्राम देवरी पोस्ट खिबली थाना खीरी जिला इलाहाबाद ने कराया है। अनुज शुक्ला पड़ोस में रहता है, जिसने सबसे पहले शिवकुमार के शव को देखा था।