फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder

अज्ञात व्यक्ति की सिर में गोली मारकर हत्या, गला रेतकर फेंका शव

Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder
छटीकरा (मथुरा)। सिर में गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बेरहमी से गला भी रेता गया है। उसके बाद हत्यारे शव को वृंदावन के नगला रामताल के पास बंबे की पटरी पर फेंक गए। शव से 20 मीटर दूर तक खून के छींटे यही इशारा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के पास 315 बोर का खोखा कारतूस मिला है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह राहगीरों ने वृंदावन पुलिस को सूचना दी कि नगला रामताल में बंबे के पास 50 साल के व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा है और दूर-दूर तक खून की छींटे भी हैं। वृंदावन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आसपास तलाशी ली तो एक 315 बोर का खोखा मिला। तलाशी में मृतक की जेब से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे की उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों को फोटो भेजकर शिनाख्त की कोशिश की है।
विज्ञापन

छटीकरा के ग्राम प्रधान लोकेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि सिर में गोली मारी गई, वहीं गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। काफी दूर तक खून के छींटे थे। कहीं अन्य स्थान पर हत्या करके शव फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा-चौड़ा कद काठी का था मृतक
मथुरा। मृतक का शरीर लंबा-चौड़ा था। शरीर पर काली पैंट, क्रीम रंग की कमीज और पैरों में काले जूते थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक गार्ड रहा होगा। फिर भी पुलिस शिनाख्त में जुटी है।
मृतक की शिनाख्त के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा। पुलिस की दो टीमें शिनाख्त करने में जुटी हैं।
- रमेश तिवारी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed