फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder in mathura

कपड़ा कारोबारी का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 13 Jan 2020 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
murder in mathura
कपड़ा कारोबारी श्याम उपाध्याय का फाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
मथुरा। बलदेव के गांव नरहौली जुन्नारदार के कपड़ा कारोबारी का शव उसके खेत पर लटका मिला है। बलदेव पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस सुसाइड का मामला बता रही है।
विज्ञापन

थाना बलदेव के गांव नरहौली जुन्नारदार निवासी श्याम उपाध्याय (48) पुत्र दाऊदयाल उपाध्याय की बलदेव के मोती बाजार में कपड़े की दुकान थी। सोमवार की सुबह 10:30 बजे घर से दुकान के लिए निकले। प्रतिदिन की तरह अपने खेतों को देखते हुए कपड़ा कारोबारी दुकान पहुंचते थे। सोमवार को खेत से गुजर रहे ग्रामीण ने कारोबारी का शव खेत पर पेड़ पर लटका देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन

तत्काल परिजनों को सूचित किया। बलदेव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से उतारा गया। गले में प्लास्टिक की नई रस्सी का फंदा लगा था। कारोबारी के हाथ-पैर मिट्टी में सने थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामला सुसाइड का लग रहा है। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने की जांच
कपड़ा कारोबारी की हत्या करके शव लटकाने की सूचना पर डॉग स्क्वैड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वैड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
कारोबारी की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मृतक कारोबारी श्याम उपाध्याय के तीन बच्चे हैं। इनमें एक लड़की का विवाह हो चुका है, जबकि बेटी और बेटा विवाहित हैं। कपड़ा कारोबारी का शव पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल डॉग स्क्वैड और फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं।
- विजय शंकर मिश्र, सीओ महावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed