फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Murder due to rivalry to break marriage by spreading rumor of love affair

Mathura News: प्रेम प्रसंग की अफवाह उड़ाकर शादी तुड़वाने की रंजिश में की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Murder due to rivalry to break marriage by spreading rumor of love affair
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के कुरकंदा गांव में हाईवे किनारे एक साड़ी कारीगर की गोली मारकर हत्या के बाद शव फेंकने की वारदात का बृहस्पतिवार रात पुलिस ने खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


साड़ी कारीगर छोटू की हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी। छोटू डीजे का भी काम करता था। साथ में काम करने वाले उसके दोस्त की साले की बेटी को छोटू परेशान करने लगा था। एक माह पहले उसकी बरात आने से एक दिन पहले शादी तुड़वा दी थी। इसी रंजिश में छोटू की हत्या की गई। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल करने का दावा किया है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि साड़ी कारीगर छोटू (25) पुत्र रामबाबू निवासी अपना काॅलोनी, मथुरा डीजे का भी काम करता था। उसके साथ श्यामवीर उर्फ लाला पुत्र अशोक बघेल निवासी मोहल्ला जमुना नगर, हाईवे भी काम करता था। डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में श्यामवीर अपने भाई की ससुराल, जो कि कुम्हेर, राजस्थान में है, वहां छोटू को लेकर गया था। वहां छोटू की श्यामवीर के साले की बेटी से मुलाकात हो गई। दोनों की फोन पर भी बात होने लगी। छोटू एकतरफा प्यार में पड़ गया। डेढ़ माह पहले उसी लड़की की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू ने बरात आने से एक दिन पहले लड़का पक्ष को फोन कर शादी को तुड़वा दिया। श्यामवीर पर आरोप लगे कि वह ही छोटू को ससुराल लेकर पहुंचा था। इधर, छोटू ने श्यामवीर के परिवार की एक महिला को भी तंग करना शुरू कर दिया। श्यामवीर ने अपने ऑटो चालक दोस्त हीरा पुत्र सुखवीर निवासी फ्रेंड्स नगर, महोली हाईवे संग मिलकर 25 दिन पहले छोटू की हत्या की साजिश रची। बुधवार शाम उसे खाना खिलाने के बहाने बुलाया।
इसके बाद फरह क्षेत्र में ले जाकर ऑटो के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सांतरूख रोड चौकी क्षेत्र, ओल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कमलेश सिंह, एसआई नितिन तेवतिया, सौरभ शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, केशव वशिष्ठ व अन्य 15 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आखिर कहां से लाया हथियार
छोटू की हत्या के संबंध में उसके चचेरे भाई सतीश ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छोटू की करतूत के कारण श्यामवीर की उससे बोलचाल बंद हो गई। उसने हत्या करने का मन बना लिया था। 25 दिन पहले पांच हजार रुपये में तमंचा और छह कारतूस खरीदे। इसके बाद फिर से दोस्ती करने के बहाने से खाना खिलाने की बात कहते हुए बुधवार को बुलाया था।

मृतक और आरोपी श्यामवीर की आखिर कॉल डिटेल व एक ही समय में दोनों के मोबाइल एक लोकेशन पर होने के सबूत मिले हैं। मगर, पुलिस यह खुलासानहीं कर सकी है कि श्यामवीर को हथियार किसने दिलाया, किसने बेचा, उनकी हत्या की साजिश में क्या भूमिका थी। पुलिस ने दावा किया है कि वह 24 घंटे के भीतर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। वैज्ञानिक साक्ष्य रिपोर्ट आने पर कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। फिलहाल, गवाह और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी। पुलिस का दावा है कि बुधवार शाम चार बजे के करीब मृतक के भाई दिगंबर ने छोटू को हीरा और श्यामवीर के साथ घूमते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed