{"_id":"67cbfd55c71d88a0180cce60","slug":"murder-before-holi-in-chhata-mathura-young-man-had-gone-to-farm-villagers-shot-him-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा के छाता में होली से पहले हत्या, खेत पर गया था युवक...गांव के लोगों ने ही मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा के छाता में होली से पहले हत्या, खेत पर गया था युवक...गांव के लोगों ने ही मार दी गोली
Sat, 08 Mar 2025 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:48 PM IST
सार
मथुरा के छाता क्षेत्र में होली से पहले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मथुरा में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की छाता कोतवाली के गांव रनवारी में होली से पहले युवक की हत्या कर दी गई। गांव के ही कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
गांव रनवारी में सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेतों पर पानी देखने गए भारतपाल और पप्पू पुत्र हरिराम उम्र करीब 32 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई कल्लू पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई भारतपाल खेतों पर पानी को देखने के लिए गया था, तभी गांव के ही रहने वाले कुमारपाल, शेरो, ईश्वर पुत्र गिरिराज निवासी रनवारी ने किसी रंजिश को लेकर उसमें दो गोली मार दी। गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मृतक के तीन छोटी-छोटी लड़कियां तथा एक छोटा बेटा भी है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। गोली कांड की घटना को सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची छाता पुलिस ने गांव वालों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी छाता पुलिस दो घंटे देरी से पहुंची।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन