{"_id":"68b7356d7651e5c7930927c3","slug":"municipality-started-preparations-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105149-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर पालिका ने तैयारियां कीं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर पालिका ने तैयारियां कीं शुरू
विज्ञापन
कोसीकलां में भरत मिलाप मेले मार्ग का निरीक्षण करते चेयरमैन, मेला कमेटी के लोग।
- फोटो : mathura
कोसीकलां। उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों के साथ मेला मार्ग में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को मेले से पूर्व कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उत्तर भारत का प्रमुख भरत मिलाप मेला आगामी 17 सितंबर से शुरू होगा। मेले के दौरान प्रतिदिन रामलीला का मंचन, झांकियों का नगर भ्रमण होगा। मेले को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने नगर में चल रहे विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए योजना बनाई। चेयरमैन ने श्रीरामलीला संस्थान के अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अन्नू वैद्य, समन्यवक हरेंद्र ठाकुर आदि के साथ निरीक्षण कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां पर व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य, लाइटिंग, पेंटिंग आदि कार्यों पर विचार कर चिन्हित किया गया।
चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कर्मचारी व अधिकारियों को समय पूर्व कार्य को कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे भरत मिलाप मेले भव्य व दिव्यता के साथ संपन्न कराया जा सके। सोनू मंगला, मनीष गुप्ता, बृजेश कुमार, हरिकिशन शर्मा, योगेश चौधरी, भोला ठाकुर आदि मौजूद थे।