{"_id":"66a97e2dbcc4447cf7015526","slug":"municipal-corporations-property-was-occupied-by-farming-mathura-news-c-369-1-mt11005-116482-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर निगम की संपत्ति पर खेती कर किया कब्जा, कराई मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर निगम की संपत्ति पर खेती कर किया कब्जा, कराई मुक्त
विज्ञापन
मथुरा। महानगर के जमुनापार और सदर बाजार क्षेत्र में हजारों वर्ग मीटर नगर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। उक्त जमीन पर कुछ लोगों ने खेती करना शुरू कर दिया था। मंगलवार को निगम की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन को अपने कब्जे में कर लिया है। कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा व जुर्माने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि यमुनापार स्थित ग्राम ईशापुर के खसरा संख्या 72 क्षेत्रफल 11760 वर्ग मीटर नगर निगम भूमि पर कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा फसल उगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम को वहां भेजा गया।
अवैध अतिक्रमण से जमीन को मुक्त कराया गया। निगम संपत्ति का बोर्ड लगाया गया है। इसके अलावा मथुरा खादर में यमुना किनारे सदर बाजार में कुछ व्यक्तियों द्वारा लगभग 3000 वर्ग मीटर नगर निगम भूमि पर फसल लगाकर एवं झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। उसे भी खाली कराया गया है।