फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation woke up, encroachment removed from Banke Bihari temple

नगर निगम जागा, बांकेबिहारी मंदिर से हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation woke up, encroachment removed from Banke Bihari temple
वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद नगर निगम प्रशासन की नींद टूट गई। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने बांकेबिहारी मंदिर मार्ग से अतिक्रमणों को हटाया। इसके बाद सड़कें कुछ साफ और अतिक्रमण मुक्त नजर आईं लेकिन अभी भी और कार्रवाई करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम प्रशासन ने स्नेह बिहारी मंदिर से हरिनिकुंज चौराहे एवं विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी पुलिस चौकी तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान की शुरुआत की। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता के निर्देशन में पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही पॉलिथीन प्रयोग करने वाले दुकानदारों को जुर्माना लगाकर पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों से अतिक्रमणों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान हरिनिकुंज चौराहा से बांकेबिहारी पुलिस चौकी तक हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्पष्ट रुप से निर्देश दिए हैं कि बांकेबिहारी मंदिर के साथ-साथ सप्त देवालयों के आसपास स्थित अस्थायी- स्थायी अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्नेह बिहारी मंदिर से हरिनिकुंज चौराहे तक एवं विद्यापीठ चौराहा से बांकेबिहारी पुलिस चौकी तक हो रहे अवैध कब्जों को मुक्त कराया गया।

वहीं नगर में विभिन्न स्थानों पर अवैध अतिक्रमण/पॉलिथीन प्रयोग करने वाले व्यक्तियों से जुर्माना भी वसूला गया। इस अवसर पर श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक, सुभाषचंद सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, पवन शर्मा लिपिक कर विभाग व विपिन वल्लभ लिपिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed