फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation will run a special campaign for 60 days to beautify the metropolis

महानगर को सुंदर बनाने को 60 दिन तक नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will run a special campaign for 60 days to beautify the metropolis
मथुरा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शहर को सुंदर बनाने के लिए 60 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ वर्चुअल किया। कार्यक्रम में महापौर मुकेश आर्यबंधु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा, पार्षद जय शर्मा, लीलाधर, हेमंत भारती, पवन यादव, उत्तम बघेल, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव, प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ, कर अधीक्षक एचके गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा आदि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि इसी शृंखला में 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत संपूर्ण नगर के प्रमुख तिराहों-चौराहों के सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। 15 अप्रैल से 15 जून तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शुभारंभ महापौर एवं नगर आयुक्त ने नगर के गांधी पार्क की दीवार पर पेंटिंग करते हुए किया। इसके बाद नगर के प्रमुख प्रवेश मार्ग मथुरा-वृंदावन मार्ग पर पागल बाबा मंदिर के सामने स्थापित शौचालय का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शौचालय का संचालन कार्य जागृति स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया गया है। ताकि महिला समूहों की मासिक न्यूनतम आय सुनिश्चित कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जागृति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सोनिया माथुर एवं समूह की अन्य महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं।

नगर आयुक्त ने अवगत कराया गया कि नगर विकास मंत्री के निर्देशों के क्रम में 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहों का सौंदर्यीकरण, प्रतिदिन सुबह 5 बजे से विशेष सफाई अभियान का संचालन, पार्कों-शौचालयों का रख-रखाव समेत 12 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed