{"_id":"610aaa0b8ebc3eaa0d3a9410","slug":"municipal-corporation-will-conduct-taping-on-700-electric-poles-of-parikrama-marg-mathura-news-agr5024809147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कराएगा परिक्रमा मार्ग के 700 विद्युत पोलों पर टेपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कराएगा परिक्रमा मार्ग के 700 विद्युत पोलों पर टेपिंग
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पड़ने वाले परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु किसी हादसे का शिकार न हों, इसके लिए परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी खंभों पर इंसुलेशन टेप लगाकर उन्हें करंट मुक्त किया जाएगा। फिलहाल इस योजना से केवल परिक्रमा मार्ग के 700 पोल लिए गए हैं।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थीं कि शहरी और परिक्रमा मार्गों पर लगे खंभों में करंट का प्रवाहित हो रहा है। इससे कुछ पशुओं की जान चली गई है। शहर में लोग बारिश के मौसम में इन खंभों की चपेट में आ जाते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए इंजीनियरों की टीम को लगाकर परिक्रमा मार्गों में पड़ने वाले खंभों की सूची तैयार कराई। इस दौरान परिक्रमा मार्ग में 700 खंभे मिले हैं। इन सभी में इंसुलेशन टेपिंग कराने के लिए तत्काल कार्य योजना देकर मंजूरी दे दी।
प्रत्येक खंभे पर 6 फिट तक इंसुलेशन टेपिंग की जाएगी। जिस कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है उसका कहना है कि 5 साल तक पोल के टेप में कोई करंट प्रवाहित नहीं होगा। इसके अलावा 11 केवीए लाइन के पोल तक को यह टेप प्रोटेक्ट करेगी। नगर आयुक्त का कहना है कि 1500 रूपये एक पोल पर टेपिंग का खर्चा आएगा। इसमें निगम 10 लाख रुपये से अधिक का व्यय करेगा।