फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation team removed illegal 24 big hoardings and 200 kiosk boards

अभियान: मथुरा में 24 बड़े होर्डिंग और पोलों पर लगे 200 क्योस्क बोर्ड उखाड़ फेंके, ठेकेदारों में खलबली

Tue, 19 Nov 2024 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 01:26 PM IST
सार

मथुरा नगर निगम का अवैध होर्डिंग के विरुद्ध अभियान जारी है। निगम की टीम ने शहर में 24 बड़े होर्डिंग और पोलों पर लगे 200 क्योस्क बोर्ड उखाड़ फेंके। निगम की इस कार्रवाई से होर्डिंग ठेकेदारों में खलबली मच गई।

 

विज्ञापन
Municipal Corporation team removed illegal 24 big hoardings and 200 kiosk boards
मथुरा। होर्डिंग्स हटाती नगर निगम की टीम। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने नगर में अवैध होर्डिंग के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने 24 बड़े होर्डिंग और पोलों पर लगे 200 क्योस्क बोर्ड हटाए। निगम की इस कार्रवाई से होर्डिंग ठेकेदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा नगर में अवैध होर्डिंग के विरुद्ध चलाए अभियान के बाद जागे नगर निगम द्वारा दूसरे दिन सोमवार को अभियान चलाया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव के नेतृत्व में निगम के कर विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ प्रवर्तन दल की टीम ने अभियान चलाया। नगर निगम ने नरहौली चौराहा से धौली प्याऊ, धौली प्याऊ से स्टेट बैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहे से डैंपियर नगर होते हुए क्वालिटी तिराहा होते हुए होली गेट तक अभियान चला।
विज्ञापन


अभियान में जगह-जगह लगे 24 बड़े अवैध होर्डिंग और 200 बोर्ड और छोटे होर्डिंगों को हटाया गया। अभियान के दौरान कर अधीक्षक उम्मेद सिंह, राजस्व निरीक्षक यादवेंद्र कुमार, शंकर लाल शामिल रहे। इससे पहले शनिवार को जगह-जगह लगे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के 40 होर्डिंग एवं पोलों पर लगे 100 से अधिक अवैध बोर्डों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जब तक अवैध होर्डिंग पूरी तरह से नहीं हट जाते तब तक अभियान चलाया जाएगा। मथुरा में शहर की शोभा खराब कर रहे अवैध होर्डिंग हटाने के बाद वृंदावन में भी जल्द अभियान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed