फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation sent a letter by registered post to the son of Ramvriksha

रामवृक्ष के बेटे को नगर निगम ने भेजी रजिस्टर्ड डाक से पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sent a letter by registered post to the son of Ramvriksha
मथुरा। जवाहर बाग के कब्जाधारी रामवृक्ष यादव के बेटे राजनारायण को नगर निगम ने रजिस्टर्ड डाक भेजकर फार्म-२ की पूरी कार्रवाई करने के लिए कहा है, जिससे कि उनके पिता रामवृक्ष का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जा सके।
विज्ञापन

२ जून १६ को जवाहर बाग को कब्जामुक्त कराते हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और तत्कालीन थाना प्रभारी फरह संतोष यादव शहीद हुए थे। इसके अलावा २७ जानें भी इस हिंसा में चली गई थीं। यह हिंसा देश और प्रदेश की सुर्खियां भी बनी थीं। रामवृक्ष के बेटे राजनारायण निवासी गांव रायपुर, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) ने हाईकोर्ट प्रयागराज में प्रार्थनापत्र देकर पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र की मांग की थी।
विज्ञापन

५ दिसंबर २०२० को दिए गए इस प्रार्थनापत्र के बाद कोर्ट ने नगर निगम को भी आदेशित किया था। राजनारायण ने नगर निगम में प्रार्थनापत्र देकर पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा था। मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए राजनारायण ने फार्म-२ नहीं भरा था। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरैशी ने राजनाराण का रजिस्टर्ड डाक से फार्म-२ भरने के लिए पत्र भेजा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक से फार्म-२ भरने की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। जल्द ही रामवृक्ष के बेटे राजनारायण फार्म-दो भरकर देंगे तो नगर निगम मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed