{"_id":"69f3a96108ad4673f0098bca","slug":"municipal-corporation-launches-campaign-to-climb-from-11th-rank-to-top-three-mathura-news-c-369-1-mt11009-145612-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर निगम ने शुरू की 11वीं रैंक से टॉप-थ्री की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर निगम ने शुरू की 11वीं रैंक से टॉप-थ्री की जंग
विज्ञापन
मथुरा। धर्मनगरी को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया। इस बार नगर निगम का लक्ष्य पिछली 11वीं रैंक से लंबी छलांग लगाकर देश के टॉप-थ्री शहरों में जगह बनाना है।
नगर निगम ने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मथुरा-वृंदावन वासियों से सक्रिय भागीदारी और फीडबैक की अपील की है। अगले एक माह तक फीडबैक की यह प्रक्रिया निरंतर चलेगी। अधिकारियों का मानना है कि स्वच्छता अभियान की सफलता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि नागरिकों की जागरूकता और उनकी प्रतिक्रिया से संभव है।
स्थानीय निवासियों से शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जैसे विभिन्न बिंदुओं पर राय मांगी गई है। फीडबैक की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद केंद्र सरकार की एक विशेष टीम मथुरा का दौरा करेगी। यह टीम शहर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों और कचरा प्रबंधन केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। टीम के इस परीक्षण और जनता द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर ही शहर की फाइनल रैंकिंग तय की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने शहरवासियों से अपील की है कि वह स्वच्छता सर्वेक्षण के पोर्टल और एप के माध्यम से बढ़-चढ़कर अपना फीडबैक दें। मथुरा-वृंदावन न केवल एक तीर्थ स्थल है बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र भी है, ऐसे में इसे स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाना हर नागरिक का दायित्व है।
ऐसे दें फीडबैक
-स्वच्छ सर्वेक्षण की वेबसाइट https://cf.sbmurban.org पर जाएं, गेट स्टार्टेड बटन पर क्लिक करें, अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर करें। इसके बाद राज्य शहर का नाम भरें। स्टार्ट सर्वे पर क्लिक करें, पूछे गए 13 प्रश्नों के उत्तर दें और ओटीपी दर्ज कर जमा कर दें।