{"_id":"671fd97f20299cd8a8027b6a","slug":"municipal-corporation-is-busy-in-preparations-for-yam-dwitiya-festival-mathura-news-c-369-1-mt11004-120096-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यम द्वितीया पर्व की तैयारी में जुटा नगर निगम, नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यम द्वितीया पर्व की तैयारी में जुटा नगर निगम, नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण
विज्ञापन
मथुरा। यम द्वितीय पर्व पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाने में नगर निगम प्रशासन तेजी से जुट गया है। सोमवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अधिकारियों के साथ यमुना के घाटों का निरीक्षण किया।
उन्होंने यमुना के गहरे पानी में डूबने से बचाव के लिए बैरिकेडिंग लगवाने के साथ अस्थाई शौचालय, महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए चेजिंग रूम, खोया पाया केंद्र, प्रकाश व्यवस्था तेजी से करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने बंगाली घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट का नौका द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर टूटे हुए स्टोन पिलरो की तत्काल मरम्मत गोताखोर की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने बंगाली घाट, राजा घाट, विश्राम घाट, जमुनापल्ली पार कच्चे घाट, सतीघाट, स्वामी घाट, कंस किला आदि घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि यम द्वितीया पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं समय से पूर्ण हो जानी चाहिए। समाजसेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पार्षद कुंज बिहारी, संतोष पाठक, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, महेश काजू आदि मौजूद रहे।