फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation forgot to free 20 acres of land from Yamuna Mission

यमुना मिशन से 20 एकड़ जमीन को कब्जे से मुक्त कराना नगर निगम भूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation forgot to free 20 acres of land from Yamuna Mission
मथुरा। यमुना मिशन को 15 दिन का नोटिस देने के बाद नगर निगम कार्यवाही करना भूल गया है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी यमुना मिशन का अवैध कब्जा नहीं हट सका है।
विज्ञापन

यमुना किनारे की 20 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप लगाकर नगर निगम ने यमुना मिशन के कार्यालय पर 24 मार्च को नोटिस चस्पा किया था। इस नोटिस में 15 दिन में यमुना मिशन को कब्जा हटाने लिए कहा गया था। यमुना मिशन के कब्जा न हटाने पर 15 दिन बाद अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

नगर निगम का 15 दिन का समय 8 अप्रैल को पूरा हो गया, पर नगर निगम नोटिस देकर कार्यवाही करना भूल गया। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आज तक अवैध कब्जे पर बुलडोजर न चलना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जा होते समय अफसरों ने मूंद लीं आंखें
यमुना मिशन पौधरोपण के सहारे यमुना किनारे सालों से काम कर रहा है। नगर निगम के कर्मचारियों और अफसरों की मिलीभगत से सब हुआ। जैसे ही यह विवाद एनजीटी में पहुंचा तो नगर निगम पीछे हट गया। इससे पहले निगम खुद ही यमुना मिशन के साथ मिलकर पौधरोपण करता रहा।
अवकाश होने के चलते अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। जल्द ही अवैध कब्जों से जमीन मुक्त कराई जाएगी।
- राजकुमार मित्तल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed