{"_id":"610aaabf8ebc3eb83d4b67fe","slug":"municipal-corporation-distributed-chlorine-tablets-in-slums-mathura-news-agr502482285","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने मलिन बस्तियों में बांटी क्लोरीन की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने मलिन बस्तियों में बांटी क्लोरीन की गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की मलिन बस्तियों में बुधवार को शुद्ध पेयजल के लिए क्लोरीन की टैबलेट वितरित की गई। शुभारंभ महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने किया।
शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से नगर की मलिन बस्तियों में क्लोरीन की टैबलेट वितरित किए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ भीमनगर मलिन बस्ती से किया गया। महापौर एवं नगर आयुक्त ने घर-घर जाकर क्लोरीन टैबलेट वितरित की। इसके प्रयोग करने की विधि भी आम नागरिकों को बताई गई। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के वक्त नगर की 100 से अधिक मलिन बस्तियों में क्लोरीन टैबलेट वितरित की जाएंगी।
एक क्लोरीन की टैबलेट से 20 लीटर पानी को शुद्ध किया जा सकता है। बारिश में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए जोन में नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है, जिसमें सत्येंद्र कुमार तिवारी वृंदावन जोन, डीके सिंह मथुरा सिटी जोन, राजकुमार मित्तल भूतेश्वर जोन एवं लवकुश गुप्ता औरंगाबाद जोन में टैबलेट वितरण कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग करेंगे। इस मौके पर स्थानीय पार्षद उमेश भारद्वाज, जेडएसओ एसएस यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोनिका सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।