Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation busy in preparations for Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation busy in preparations for Shri Krishna Janmashtami
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम ने जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर खाका तैयार कर लिया है। इसमें नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहों को विद्युत झालरों एवं फसाड लाइटों से सजाया जाएगा। नगर के प्रमुख मंदिरों को जाने वाले मार्ग भी जगमगाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं वृंदावन के मंदिरों में 24 घंटे सफाई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित मंदिरों में 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनेगा। अगले दिन 27 अगस्त को नंदोत्सव होगा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 27 को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव होगा। नगर निगम द्वारा इस पर्व के संबंध में खाका खींच लिया है। इसके अनुसार नगर के सभी प्रमुख तिराहे-चौराहों को विद्युत झालरों और फसाड लाइटों से सजेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर से होली गेट एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग भी विद्युत झालरों से सजेंगे। तिराहे-चौराहों पर सेल्फी प्वाइंट बनेंगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में 24 घंटे सफाई व्यवस्था की जाएगी। किंग्स सिक्योरिटी कंपनी द्वारा 100 मीटर के अंतराल पर सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए 330 सफाई कर्मी तीन पालियों में तैनात होंगे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिर के आसपास लगने वाले भंडारे में सफाई व्यवस्था के लिए आयोजकों को प्रबंध करने होंगे। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सफाई निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मंदिरों के आसपास और मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के पीने के पानी के लिए 38 टैंकर लगेंगे। 18 मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भंडारे के लिए लेनी होगी एनओसी

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बिना अनुमति के भंडारे नहीं लगेंगे। भंडारे के लिए नगर निगम से एनओसी और सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। नगर निगम कार्यालय में 10 अगस्त से आयोजकों को एनओसी दी जाएगी।
वर्जन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्य बनाने के लिए योजना बनाई गई है। इसकी तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
-शशांक चौधरी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed