फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mukhrai ke junglon mein FIR mile Jungali janwar ke Pairon Ke Nishan

मुखराई के जंगलों में फिर मिले जंगली जानवर के पैर के निशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
mukhrai ke junglon mein FIR mile Jungali janwar ke Pairon Ke Nishan
राधाकुंड (मथुरा)। पिछले सप्ताह अडिंग के जंगलों में तेंदुआ वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया था इस बार गांव मुखराई के जंगलों में हिंसक जानवर द्वारा गाय का बछड़ा एवं भैंस के बच्चे को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग की टीम द्वारा लगातार मुखराई, अडिंग, राधाकुंड के जंगलों पर बराबर नजर रखी जा रही है। हिंसक जानवर के पैरों के निशान जंगलों में कई जगह देखे गए है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग के रेंजर बीएस परमार ने अपनी टीम सहित मुखराई के जंगलों में देर रात तक जंगली जानवर की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी लोगों का मानना है। तेंदुआ का पूरा परिवार गोवर्धन तहसील के जंगलों में प्रवेश कर चुका है। मुखराई के राम किशन पुत्र गिर्राज सुबह जब जगे तो उन्होंने देखा दरवाजे पर बंधे हुए बछड़े को जंगली जानवर अपना शिकार बना चुके है। बछड़े का 80% हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा खा लिया गया था इसे देखकर गांव वासियों में दहशत का माहौल बन गया इसकी सूचना मथुरा बन विभाग के रेंजर मुकेश मीणा को मालूम पड़ी तो वह अपनी टीम के साथ गांव मुखराई पहुंचे जांच में उन्हें किसी हिंसक जानवर के पैरों के निशान मिले जिसे वह परीक्षण के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed