{"_id":"6a5d2ab60fdb8eaa7704d964","slug":"mudiya-mela-railways-creates-two-super-zones-and-four-zones-mathura-news-c-369-1-mt11018-149594-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला : रेलवे ने बनाए दो सुपर जोन और चार जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला : रेलवे ने बनाए दो सुपर जोन और चार जोन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मथुरा जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। एसपी रेलवे ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। मेले दौरान रेलवे क्षेत्र को दो सुपर जोन और चार जोन में बांटते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जाएंगी। इसके लिए प्रदेश के सभी छह रेलवे पुलिस अनुभागों से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है।
रविवार सुबह जीआरपी आगरा के एसपी अनिल कुमार झा और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने स्टेशन पर प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। एसपी ने स्टेशन और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले सभी अनाधिकृत रास्तों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्टेशन पर बने दो फुट ओवर ब्रिज में से एक के संकरा होने के कारण उसे भी मेले के दौरान बंद करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि मेले में पुलिस कर्मियों के साथ ही दो प्लाटून पीएसी के जवान भी तैनात किए जाएंगे।
दो सुपर जोन : दो सुपर जोन में से प्रथम में मथुरा जंक्शन व भूतेश्वर स्टेशन के तीनों प्रवेश द्वार और होल्डिंग एरिया व द्वितीय सुपर जोन में वृंदावन रोड, आझई, छाता, कोसी, गोवर्धन, राधाकुंड और बरसाना आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
चार जोन : प्रथम जोन मथुरा और भूतेश्वर, द्वितीय छावनी व राया, तृतीय राधाकुंड, गोवर्धन और मोरा व चौथे जोन में वृंदावन रोड व आझई स्टेशन को शामिल किया गया। यहां महिला हेल्प डेस्क और खोया पाया केंद्र भी बनाए जाएंगे।