फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mudiya Mela: Drivers and conductors who went on leave did not return even after three days

मुड़िया मेला: तीन दिन बाद भी नहीं लाैटे छुट्टी पर गए चालक-परिचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mudiya Mela: Drivers and conductors who went on leave did not return even after three days
मथुरा। मुड़िया मेला समाप्त होने के बाद छुट्टी पर गए 30 से अधिक चालक-परिचालक तीन बाद भी वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे में डिपो से सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इधर, अलग-अलग रूटों पर जाने वाले यात्री नए बस स्टैंड पर मंगलवार को बस के इंतजार में बैठे रहे। यहां से 15 बसों का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि मुड़िया मेले में 1000 बसों का संचालन किया गया था। मेला स्पेशल बसें 12 जुलाई तक संचालित हुईं थीं। मेला डयूटी में तैनात चालक-परिचालक डयूटी पर लौट आए, लेकिन 30 से अधिक चालक-परिचाल बुखार व अन्य समस्याओं के चलते अभी तक नहीं लौटे हैं। चालक-परिचालकों के नहीं आने से सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए स्टाफ को डयूटी पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार से सभी रूटों पर बसें संचालित की जाएगीं।
विज्ञापन

इधर, रामकुमार ने बताया कि वह फिरोजाबाद जाने के लिए नए बस स्टैंड पर करीब तीस मिनट तक बैठे रहे, लेकिन बस नहीं आई। यात्री सुदीप सिंह ने कहा कि वह टूंडला जाने के लिए काफी देर तक बसों का इंतजार करते रहे। आखिरकार उन्हें निजी बस से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed