फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mud and clay Holi was played in Nauhjheel.

Mathura News: नौहझील में खेली कीचड़ और मिट्टी की होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mud and clay Holi was played in Nauhjheel.
 मिट्टी की होली खेलते युवक । 
नौहझील (मथुरा)। कस्बे में बृहस्पतिवार को दौज पर आयोजित होने वाली कीचड़ और मिट्टी की होली में लोगों ने जमकर धूम मचाई। बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर हुरियारों का उत्साह छाया रहा। दोपहर तक यातायात के साधन पूरी तरह थमे रहे।
विज्ञापन

कस्बे के हुरियारों और हुरियारिनों हुरियारनों की टोलियों ने गली-मोहल्लों में मस्ती की। होली के शौकीनों ने इस उत्सव के लिए दो दिन पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गियों से मिट्टी लाकर चौराहों पर ढे़र लगा दिए थे। पुरुषों को पकड़-पकड़कर मिट्टी के गारे में सराबोर कर उल्लास में शामिल किया गया। हुरियारों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिक्षाविद् मोरध्वज अग्रवाल, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, उमाकांत शर्मा, सुरेश चौधरी और शिक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह परंपरा त्रेतायुग से जुड़ी है। जब होलिका जल गई और भक्त प्रहलाद सुरक्षित बच गए, तब लोगों ने खुशी में होलिका की राख एक-दूसरे पर उड़ाई थी। आयोजन में हेमंत उर्फ बिट्टू जिंदल, नीरज वर्मा, रवि अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नीरज कुमार, डॉ. वीर राजपूत सिंह, वंश जिंदल, हिमांशु अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरीर में हुआ कीचड़ की होली का हुड़दंग
सुरीर। सुरीर में बृहस्पतिवार को कीचड़ की होली खेली गई। दौज पर परंपरा के चलते कस्बे में ऐसा माहौल बना कि सुबह से बाजार बंद रहे। युवाओं की टोली घरों से निकल आई मिट्टी एक-दूसरे पर डालते नजर आए। ढोल-नगाड़े और फाग गीतों की गूंज पर बुजुर्ग, युवा व बच्चों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed