फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Sanjay Singh Accuses Government of Fueling Unemployment

Mathura News: सांसद संजय सिंह ने सरकार पर लगाया बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
MP Sanjay Singh Accuses Government of Fueling Unemployment
पदयात्रा में शामिल राज्यसभा सांसद संजय सिंह व अन्य । 
बलदेव। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो पदयात्रा का बलदेव और महावन क्षेत्र में स्वागत किया गया। उन्होंने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकारें फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही हैं। ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की आवाज को दबा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही, जबकि प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं। भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। संविदा और आउटसोर्सिंग के नाम पर नौकरियां खत्म की जा रही हैं। संजय सिंह ने दलितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों पर भी चिंता व्यक्त की। पदयात्रा बलदेव से मथुरा की ओर प्रस्थान हुई, जहां सांसद ने दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। पदयात्रा में बलराम पांडेय, रमाकांत पांडेय, अवधेश रावत, भगत सिंह जिलाध्यक्ष, प्रवीण भारद्वाज, पदम फौजी, सुनील गौतम, प्रेम प्रताप, धनराज सिंह, पप्पू प्रधान, सत्यवीर सिंह, ओमवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed