फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP raised issue of Yamuna purification and traffic before parliamentary committee

Mathura News: सांसद ने संसदीय समिति के समक्ष उठाया यमुना शुद्धिकरण और यातायात का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
MP raised issue of Yamuna purification and traffic before parliamentary committee
मथुरा। यमुना नदी के शुद्धिकरण और मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। इस संंबंध में सांसद हेमा मालिनी और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने दिल्ली में सोमवार को नगर विकास संबंधी संसदीय समिति के साथ बैठक कर इस दिशा में कार्य करने की योजना बनाई। केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज मांगा ताकि व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित संसद भवन के एनेक्सी में बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने मथुरा-वृंदावन की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। बेहतर व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा धार्मिक और पर्यटन नगरी है। यहां हर साल लाखों लोग आते हैं। ऐसे में शहर में यातायात का दबाव बढ़ जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। भीड़ वाले इलाकों में यातायात प्रबंधन बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

सांसद ने संसदीय समिति को अवगत कराया कि यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे, चौड़ी सड़कें, पार्किंग और उन्नत यातायात नियंत्रण प्रणालियों की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया जहां धार्मिक स्थल और बाजारों के कारण यातायात की समस्या गंभीर है। बैठक में यमुना में बढ़ते प्रदूषण और उसके निवारण के उपायों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम और नगर पंचायतों की आवश्यकताओं के लिए केंद्र सरकार से सहायता के लिए कहा गया ताकि यमुना का शुद्धीकरण कराकर घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सकें। संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद मंगट श्रीनिवास रेड्डी ने आश्वासन दिया कि धार्मिक नगरी के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed