{"_id":"84b9d859140f0494e5655545db7e1b83","slug":"mp-hemamlini-adressed-to-pc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेचारे राहुल... उनका क्या बताऊं : हेमामालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेचारे राहुल... उनका क्या बताऊं : हेमामालिनी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने स्टार और मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय राजनीति में बेचारे बताते हुए कहा कि वो ऐसे व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) से टक्कर लेने लेने की कोशिश कर रहे हैं जो देश के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।
रविवार को मथुरा में प्रेस से रूबरू होते हुए सांसद हेमामालिनी ने जीएसटी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस वाले नहीं चाहते हैं। लेकिन, देश की तरक्की के लिए जीएसटी आवश्यक है। एक टैक्स की इस व्यवस्था के समर्थन में पूरा देश एक है। जीएसटी देशहित में हैं।
कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा काम हो, ये वो नहीं चाहते। बेचारे राहुल... उनका क्या बताऊं, वो ऐसे व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) से टक्कर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश का दुनिया में नाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
तरक्की की राह में आम आदमी और गरीब को भी सहभागी बना रहे हैं। ऐसे व्यक्ति से राहुल गांधी कहां ले पाएंगे टक्कर। हां, वो देश की तरक्की की प्रक्रिया में बीच-बीच में टांग खिंचाई अवश्य कर लेते हैं। काम में अड़ंगा डाल दिया जाता है।
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयानों के सवाल पर सांसद हेमामालिनी ने कहा कि सभी के अपने-अपने हित हैं। उन्हें भी कुछ चाहिए। यदि मुझसे कोई कहे कि आप मंत्री या कुछ और बन जाओ तो मैं मना कर दूंगी। ये सब मुझे नहीं चाहिए, मुझे बस काम करना है।