फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mp hemamalini promise for emploiment

‘युवाओं में स्किल डेवलप कर दिलाएंगे रोजगार’

Sun, 17 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 17 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
mp hemamalini promise for emploiment
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज को पर्यटन की दृष्टि से डेवलप करने के साथ उनकी कोशिश यहां के युवा वर्ग को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की है।
विज्ञापन


इसके लिए उनकी केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमशीलता के मंत्री से बातचीत हो चुकी है। कोशिश यह भी है कि यहां इंडस्ट्री की दृष्टि से कंटेनर डिपो और फूड प्रोसेसिंग यूनिट लग जाए।
विज्ञापन


रविवार को प्रेस से चर्चा करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज में आने वाले श्रद्धालु दर्शन के बाद वापस हो जाते हैं, उन्हें यहां ठहरने के लिए और कोई मनोरंजन का साधन नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उनकी कोशिश यहां थीम पार्क बनाने की है। इसके लिए प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे के निकट पानीगांव में जमीन चिह्नित की है। इसके अलावा गोवर्धन में भी विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए मुंबई से विशेषज्ञों की टीम स्थलीय निरीक्षण कर रही है। यह मथुरा-आगरा आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री राजीव प्रताप रूडी से बात की है। खासकर यहां की लड़कियां शिक्षा प्राप्त करने के बाद घरेलू कामों तक ही सिमट जाती हैं। उन्हें नर्स जैसे आवश्यक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है।

सांसद ने बताया कि यहां इंडस्ट्री को भी डेवलप करने के प्रयास हो रहे हैं। उनकी कोशिश दिल्ली के साकेत स्थित कंटेनर डिपो को मथुरा स्थानांतरित कराने की है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी करानी है।

यह दोनों ही प्लांट मथुरा के लिए रोजगार की दिशा में बड़ी कामयाबी साबित होंगे। इस मौके पर भाजपा नेता जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, प्रदीप गोस्वामी, शिवशंकर वर्मा, संजय प्रताप, विनोद शर्मा, मितुल पाठक, अनिल मालवीय, संजय गोविल, जगदीश चौधरी मौजूद रहे।

‘रेलवे और प्रशासनिक अफसरों को नहीं फुर्सत’
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा को रेलवे मंत्रालय से बजट में क्या चाहिए, इसके लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने स्थानीय प्रशासनिक और रेलवे अफसरों को वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया है।


इसकी सूचना उन्होंने रेलवे अफसरों के साथ स्थानीय डीएम को भी दे दी है, लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं है। इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि क्या मैं इनका हाथ पकड़कर दिल्ली ले जाऊं।

अरे, एक कमेटी बनाओ और कमेटी को दिल्ली भेज दीजिए। जो रेल मंत्री के समक्ष अपनी आवश्यकताओं को रखे। स्वीकृत कराने की मेरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed