फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP hema want to develope braj like shirdi

शिरडी की तर्ज पर होगा कान्हा के ब्रज का विकास

Sat, 10 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 10 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
MP hema want to develope braj like shirdi
सांसद हेमामालिनी चाहती हैं कान्हा के ब्रज का विकास शिरडी और तिरुपति बालाजी की तर्ज हो, इसके लिए यहां मंदिरों के आसपास क्षेत्र को संवारा जाएगा। मकसद यह है कि तिरुपति बालाजी और शिरडी की तरह जब श्रद्धालु ब्रज में आएं तो श्रीकृष्ण लोक के आनंद की अनुभूति लेकर जाएं। इस क्रम में शिरडी के आसपास क्षेत्र को संवारने की योजना बनाने वाले आर्किटेक्ट 19 जनवरी को ब्रज में मंदिरों के आसपास क्षेत्र का दौरा करने आएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय होटल में अमर उजाला से विशेष बातचीत में सांसद हेमामालिनी ने कहा कि विदेशी पर्यटक यहां आते हैं तो अच्छी छवि लेकर नहीं जाते। मेरे पास विदेशों से रोज कॉल आते हैं कि मथुरा में जाम है, गंदगी है, वृंदावन और गोवर्धन में घंटों जाम में फंसते हैं, आप कुछ तो करिए। सांसद ने कहा कि शिरडी और तिरुपति बालाजी की व्यवस्थाएं उत्तम हैं। इसलिए शिरडी से आर्किटेक्ट की टीम यहां 19 जनवरी को आएगी। मथुरा, गोवर्धन और वृंदावन का अध्ययन करके यहां शिरडी जैसी व्यवस्थाओं को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


आर्किटेक्ट यहां बिहारीजी और द्वारिकाधीश मंदिर के 100 मीटर दायरे को सुंदर बनाने पर मंथन करेंगे। हेमा ने बताया कि ब्रज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश तक से बात हुई है। पीएम मोदी को 20 बिंदुओं का पत्र सौंपा है जिसमें ब्रज के समग्र विकास का सिलसिलेवार ब्योरा है। उन्होंने जल्द ही इस पर अमल करने का वादा किया है। सभी मथुरा जनपद को श्रीकृष्ण लोक का आनंद प्रदान करने वाले क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है प्लान
- बांके बिहारीजी, श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के आसपास सफाई की व्यवस्था और जाम का समाधान
- यहां रास्ते के संकरेपन को ठीक करना मुख्य बिंदु
- गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के आसपास क्षेत्र को व्यवस्थित करना
- जाम मुक्त जिले की परिकल्पना को साकार करना, दो साल में दिखेगा असर
- मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन में स्वच्छता रहे इसके लिए विशेष कार्य   

मुलायम वेरी नाइस परसन - हेमा
हेमामालिनी ब्रज के विकास के लिए राज्य सरकार से मिले आश्वासन पर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने हर कार्य में सहयोग का वादा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से लंबी वार्ता मथुरा जिले के विकास पर हुई, मुलायम वेरी नाइस परसन हैं। साक्षात्कार के बीच ही मुलायम सिंह यादव का फोन आने लगा तो हेमा ने कहा कि ये देखिए मुलायम सिंह यादव का फोन भी आ रहा है। इसके बाद उन्होंने यहां के विकास पर उनसे चर्चा की।



खास योजनाएं
फेस्टिवल- पर्यटन को बढ़ाने के लिए बड़ा फेस्टिवल कराना, जिसमें बड़े कलाकार मुंबई से आएंगे। ब्रज की लोक कलाएं इसमें जीवंत होंगी और स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। फेस्टिवल हर साल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed