फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Hema Malini performed Dehri Pujan in Radharaman Lal Temple In Vrindavan

Mathura: सांसद हेमा मालिनी ने राधारमण लाल मंदिर में किया देहरी पूजन, चल रहा निकुंज सेवा महोत्सव

Mon, 24 Jun 2024 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 09:07 PM IST
सार

वृंदावन में सांसद हेमा मालिनी ने राधारमण लाल मंदिर में देहरी पूजन किया। मंदिर में निकुंज सेवा महोत्सव चल रहा है। 

विज्ञापन
MP Hema Malini performed Dehri Pujan in Radharaman Lal Temple In Vrindavan
Mathura: सांसद हेमा मालिनी ने राधारमण लाल मंदिर में किया देहरी पूजन - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्रीराधारमण लाल मंदिर में ग्रीष्मकालीन निकुंज सेवा महोत्सव चल रहा है। सोमवार को विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों ने श्रीराधारमण लाल का देहरी पूजन किया। इसी क्रम में सांसद हेमा मालिनी ने भी देहरी पूजन किया।

विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने श्रीराधारमण लाल मंदिर के सेवायत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी के आचार्यत्व में पूजा-अर्चना की। सांसद की प्राचीन सप्त देवालयों में से एक श्रीराधारमण मंदिर में विशेष आस्था है। सांसद ने लगभग 45 मिनट तक पूजा-अर्चना की। सांसद से पूर्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने भी देहरी पूजन किया। मिश्र ने पूजा-अर्चना के बाद लगभग एक घंटे तक मंदिर प्रांगण में भगवद आराधना की।
विज्ञापन


पूजन के बाद मिश्र ने कहा कि श्रीराधारमण के दिव्या दर्शन से वृंदावन धाम की अनुभूति साकार होती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिरों की परंपरा ही वृंदावन की संस्कृति है। इससे पहले पद्मश्री गीता चंद्रन भी देहरी पूजन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा महोत्सव में विभिन्न संगीत साधक अपनी राग सेवा से राधारमण लाल को रिझा रहे हैं। श्रीराधारमण लाल प्रतिदिन फूल बंगला में दर्शन दे रहे हैं। 12 दिनों में 12 वनों के फूल बंगला में ठाकुर जी विराज रहे हैं। प्रतिदिन श्रद्धालुओं को फल एवं मिष्ठान वितरित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed