फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mother jumped into Yamuna with three girls In Mathura all girls died condition of woman was critical

पति का बाहरवाली से चक्कर: तीन बच्चियों के साथ पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, तीनों की मौत; महिला की हालत नाजुक

Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

मथुरा में मां ने तीन बच्चियों को लेकर यमुना में छलांग लगा दी। हादसे में तीनों बच्चियों की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
mother jumped into Yamuna with three girls In Mathura all girls died condition of woman was critical
महिला की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति के अवैध संबंधों के शक में पत्नी तीन मासूम बच्चियों के साथ यमुना में छलांग लगा दी। तीनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई। महिला को आसपास के लोगों ने बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की दोपहर को ही पुलिस ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराया था। देर शाम महिला ने यह कदम उठा लिया। 

विज्ञापन


मूलरूप से आगरा के एत्माद्दौला के रहने वाले हरिओम वर्तमान में शहर कोतवाली के डेम्पियर नगर के पंजाबी पेंच में रहते हैं। परिवार में पत्नी पूनम  और तीन बच्ची अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) हैं। शाम साढ़े सात बजे करीब महिला जमुनापार थाना क्षेत्र के हंसगंज इलाके पहुंची। 

विज्ञापन

वहां यमुना में तीनों बच्चियों के साथ कूद गई। राहगीरों की उस पर निगाह पड़ गई। राहगीरों ने अथक प्रयास कर चारों को यमुना से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पूनम उपचाराधीन है।
विज्ञापन

दिन में पुलिस ने काउंसलिंग कर कराया समझौता

पूनम का मायका धौलपुर के नाना साहब बाड़ा इलाके में है। जनवरी 2015 में इनकी शादी हरिओम के साथ हुई थी। हरिओम का मोबाइल व टीवी रिपेयरिंग का काम है। पूनम को शक है कि उसके पति हरिओम के कोसीकलां की एक महिला से संबंध हैं। उसने उक्त महिला को रविवार को फोन पर भला-बुरा भी कह दिया था। कोसीकलां की महिला सोमवार को पुलिस के पास मोबाइल रिकॉर्डिंग लेकर पहुंची। 
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मामले को समझा और पूनम, हरिओम को बुलाया। तीनों की करीब दो घंटे तक काउंसलिंग की। इसके बाद तीनों ने आपस में समझौता कर लिया। पुलिस के पास से महिला अपने पति संग घर चली गई। बताया जा रहा है कि घर जाकर फिर से उसका पति से विवाद हुआ। विवाद के बाद पति घर से निकल गया। इधर, महिला तीनों बच्चियों को लेकर हंसगंज, जमुनापार चली गई। वहां उसने यमुना में छलांग लगा दी।

यमुना में कम पानी के चलते महिला की जान बच्ची

पूनम ने अपनी तीन बच्चियों के साथ यमुना में छलांग लगा दी। पूनम पानी में तड़पने लगी। उसको देख राहगीरों ने यमुना में छलांग लगा दी। जिस जगह पूनम ने छलांग लगाई पुलिस के अनुसार वहां करीब साढ़े चार फीट पानी था। इतने पानी में बच्चियां तो डूब गईं। वहीं, पूनम बच गई।

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला उपचाराधीन है। पति पर शक के चलते उसने यमुना में बच्चियों संग छलांग लगाई थी। तीनों बच्चियों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed