फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mother dies, son injured in collision with canter

Mathura News: कैंटर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Mother dies, son injured in collision with canter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसीकलां(मथुरा)। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारी के इंतजार में खड़े मां-बेटे को कैंटर ने टक्कर मार दी। हरियाणा के पलवल जनपद के थाना मुंडकटी के गांव तुमसरा के समीप हुए इस हादसे में मां की मौत हो गई और बेटे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, कोसीकलां थाना क्षेत्र के तूमौला गांव निवासी कुमरचंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी पत्नी गीता व बेटे मनीष के साथ राजमार्ग पर पलवल जाने के लिए तुमसरा गांव के चौक पर सवारी के इंतजार में खड़ा हुआ था। उसी दौरान एक कैंटर चालक लापरवाही ने उसकी पत्नी गीता व बेटा मनीष को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कैंटर लेकर पलवल की ओर भाग गया। उसने राहगीरों की मद्द से अपनी पत्नी व बेटे को उपचार के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए आगरा अस्पताल रेफर कर दिया। पत्नी को जयपुर के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान गीता देवी की मौत हो गई, जबकि बेटे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed