फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Croud Of Krishana Devotees Banke Bihari Mandir Vrindavan Mathura For New Year 2024 Celebration

मथुरा-वृंदावन के होटल हाउस फुल: नए साल पर उमड़ेगी भीड़, तीन दिन में पहुंचे 18 लाख श्रद्धालु

Fri, 29 Dec 2023 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2023 03:36 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को ठा. श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। नववर्ष पर विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं।
 

विज्ञापन
Croud Of Krishana Devotees Banke Bihari Mandir Vrindavan Mathura For New Year 2024 Celebration
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा- वृंदावन में नया साल मनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों के लोगों में बर्फ की वादियों से ज्यादा बांकेबिहारी के दर्शन की उत्सुकता है। सर्दियों की छुट्टियां व्यतीत करने और नया साल मनाने के लिए श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। बीती 23, 24 और 25 दिसंबर की बात करें तो लगभग 18 लाख श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। जबकि क्रिसमस पर कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों के आंकड़े 10 से 15 लाख ही बताए जा रहे हैं। वहीं, शिमला में करीब 1.5 लाख पर्यटक पहुंचे। आलम यह है कि नए साल के मद्देनजर मथुरा-वृंदावन के 400 के करीब होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कमरों का किराया दो से तीन गुना मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


 

सप्ताहांत और क्रिसमस के दिन बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान से करीब 18 लाख श्रद्धालु बांकेबिहारी का दीदार करने आए और अब भी 2-3 लाख लोगों के आने का सिलसिला जारी है। नए साल की पूर्व संध्या और एक जनवरी को करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यही कारण है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों के वृंदावन में प्रवेश पर रोक लगा दी है। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि सर्दियों की छुट्टी हो या फिर त्योहार या नया साल, इन मौकों पर देशभर से लाखों श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सिलसिला एक जनवरी से दो दिन पहले से पांच जनवरी तक बना रहता है। फोगला आश्रम के प्रबंधक जागेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि उनके दोनों भवनों में 200 कमरे हैं, जो कि 12 नवंबर से 11 जनवरी तक फुल हैं। एक से दो माह पहले से ही कमरों की बुकिंग हो रही है। अन्य वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा श्रद्धालु वृंदावन आ रहे हैं। यही हाल वृंदावन के अन्य होटल और गेस्टहाउस का है। सभी हाउसफुल हैं और प्रति कमरा किराया भी दो से तीन गुना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed