{"_id":"67b0db7f66a1fce76707166b","slug":"moped-savaar-dampatee-ko-traiktar-ne-maaree-takkar-mahila-kee-maut-mathura-news-c-369-1-mt11002-125216-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोपेड सवार दंपती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोपेड सवार दंपती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
मथुरा। चंदो देवी का फाइल फोटो
- फोटो : mathura
मथुरा। थाना हाईवे थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोपेड सवार दंपती को शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गोविंद नगर के मलपुरा निवासी भूरा सिंह पत्नी चंदो देवी (65) को मोपेड पर बिठाकर देवीपुरा स्थित रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले। उन्हें हाईवे पर जयगुरुदेव आश्रम पहले ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस गंभीर रूप से घायल चंदो देवी को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर चंदो देवी के पुत्र लोकेश सिंह ने बताया कि उनके पिता ने हेलमेट पहन रखा था। इसलिए उनके ज्यादा चोट नहीं आई। यदि मां ने भी हेलमेट पहन रखा होता तो उनकी भी जान बच जाती।