फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Moped rider injured in bus collision in Mahavan dies

Mathura News: महावन में बस की टक्कर से घायल मोपेड सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Moped rider injured in bus collision in Mahavan dies
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को बस की टक्कर से घायल हुए मोपेड सवार दिव्यांग ने शुक्रवार की रात को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा शांति नगर निवासी सूरज कुमार ने बताया कि उनके भाई भूरी सिंह (51) टैंट की दुकान में काम करते थे। 21 अप्रैल को गोशाला के पास कोई कार्यक्रम था। कार्यक्रम में एक चांदनी कम पड़ गई। टैंट स्वामी ने उन्हें मोपेड से चांदनी लेकर कार्यक्रम स्थल पर भेजा। वह श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे थे कि बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन अच्छा इलाज कराने के लिए उन्हें न्यूरो हॉस्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया। उन्हें केएम हॉस्पिटल ले गए। यहां शुक्रवार की रात को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed