{"_id":"6442e44dabd3c19e9b0a87c4","slug":"moon-visible-eid-will-be-celebrated-today-brightness-in-the-markets-mathura-news-c-29-1-mtr1002-63036-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिखा चांद, आज मनेगी ईद, बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिखा चांद, आज मनेगी ईद, बाजारों में रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को ईद का चांद दिखाई दे गया। चांद देखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक9दूसरे को ईद की बधाई देना शुरू कर दिया। ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक दिखी। दुकानों पर ग्राहक उमड़े।
ईद की मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में होगी। शाही मस्जिद ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि ईद की मुख्य नमाज शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह सवा आठ बजे होगी। इसके अलावा अलग अलग समय पर शहर की दूसरी अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने सभी को ईद की मुबारक बाद देते हुए शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।
ईद की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार दिखे। कपड़े, जूते, ड्राई फ्रूट, सेवई की खूब खरीदारी हुई। मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर उत्साहित दिखे। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूध, मेवा से सेवईं बनाने की तैयारी हो रही है। बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से दुकानदार भी खुश दिखे। नगर के घीया मंडी, भरतपुर गेट, चौक बाजार, कोतवाली रोड, होलीगेट, डीग गेट, दरेसी बाजार आदि जगहों पर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दिखी।