फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Monkeys are becoming a growing menace at the railway station

Mathura News: रेलवे स्टेशन पर बंदरों का बढ़ रहा आतंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Monkeys are becoming a growing menace at the railway station

विज्ञापन
मथुरा। रेलवे स्टेशन जंक्शन पर बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यात्रियों से सामान झपट लेना तो आम हो गया है। प्लेटफॉर्म पर खुले आम बंदरों का झुंड घूमता रहता है। इसके अलावा वेटिंग लाउंच, टिकट खिड़की के आसपास भी बंदर मंडराते रहते हैं। खास बात यह है कि यात्रियों के लिए ये बंदर लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं, मगर रेलवे के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।


जंक्शन पर पेठा, पेड़ा वह अन्य खाद्य सामान बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि सुबह और शाम के समय बंदरों की संख्या काफी बढ़ जाती है। वे दुकानों से खाने-पीने की चीजों को उठाकर ले जाते हैं। विरोध करने पर बंदर आक्रामक हो जाते हैं। कई बार सामान टूटने और यात्रियों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। कुछ दिन पहले ही बंदरों के उत्पात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें प्लेटफॉर्म पर सामान के साथ यात्रियों को परेशान होते देखा गया। स्टेशन डायरेक्टर एपी श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इससे पूर्व भी एक पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन नगर निगम से कोई टीम नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed