{"_id":"57eaba1b4f1c1b906c576257","slug":"monkey-took-a-child-from-the-crib","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह की बच्ची पालना से उठा ले गया बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह की बच्ची पालना से उठा ले गया बंदर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बंदरों को मारने वालों को हिमाचल सरकार अब इनाम देगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में पालने में सो रही डेढ़ माह की बच्ची को बंदर उठाकर ले गया और पड़ोसी के मकान की छत पर फेंक दिया। 12 फुट की ऊंचाई से गिरने से बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी है। नयति अस्पताल में उसका आपरेशन कराया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बंदरों के आतंक की यह दिल दहला देने वाली घटना हाईवे थाना क्षेत्र में सुंदरवन की है।
यहां दिनेशकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी डेढ़ माह की बच्ची है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी ने दोपहर में बच्ची को कमरे में पालने में सुला दिया और घर के काम करने लगीं। इसी दौरान मकान की छत पर बैठा बंदर नीचे उतर आया और कमरे में घुसकर पालने से सोती बच्ची को उठाकर ले गया।
बच्ची को लेकर मकान की छत पर चढ़ गया। परिवार वालों की निगाह पढ़ी तो शोर मचा दिया। बंदर के कब्जे में पहुंची बच्ची भी रोने लगी। बच्ची को रोता देख बंदर ने उसे पड़ोसी की छत पर पटक दिया और किनारे जाकर बैठ गया। घर वालों ने छत से बच्ची को उठाया। उसके सिर में गहरी चोट लगी है। तत्काल परिवार के लोग बच्ची को हास्पिटल ले गए। यहां उसका आपरेशन किया गया है। डाक्टरों का कहना है कि अभी स्थिति गंभीर है। बच्ची के सिर में गहरी चोट लगी है।