फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   monday of savan monts celibration

आज बम बम भोले से गूंजेंगे शिवालय

Mon, 01 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
monday of savan monts celibration
lord shiva - फोटो : getty images
सावन मास के दूसरे सोमवार को मास शिवरात्रि के साथ ही अमृत योग का विशेष संयोग बन रहा है। इससे भक्तों में उत्साह है। इसके लिए मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित राममोहन शर्मा के अनुसार इस दिन शिव का रूप रखकर गंगा से जल लाकर चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन लोग जितना पूजा पाठ करेंगे उतना ही अधिक फल मिलेगा। हाईवे पर रविवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थों का गुजरना शुरू हो गया।
विज्ञापन


सड़क किनारे भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। हाइवे पर एनएस पैलेस पर लगाए गए शिविर में रामलीला संस्थान के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदनलाल, बलराम चौधरी, जमुना चौधरी आदि ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। पुलिस प्रशासन ने भी कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। शिविर में राजस्थान के कामां, एमपी के ग्वालियर, मथुरा, कोसी, छाता और आसपास के इलाकों के भक्त ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिरों में चली तैयारी
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में धूम रहेगी। रविवार को मंदिरों को सजाना-संवारा गया। शाम के समय कई मंदिरों में फूलबंगला सजाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed