फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   moharram in mathura

गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
moharram in mathura
जुलूस
इमाम हुसैन की याद में शहर में ताजियों को जुलूस निकला। कोने-कोने से आ रहे ताजिये भरतपुर गेट पर एकत्रित हुए। फिर एकसाथ जुलूस के रूप में मसानी स्थित कर्बला पर पहुंचे। इन ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन


अपने-अपने मुकाम से उठकर आए ताजिये पहले भरतपुर गेट पर एकत्रित हुए। सदर बाजार के ताजिये अपने मुकाम से उठकर आर्य समाज रोड पर एकत्रित हुए। भरतपुरगेट से ताजियों का जुलूस कोतवाली रोड होते हुए होलीगेट पर पहुंचा।
विज्ञापन


सबसे आगे चाह कठौती का ताजिया चल रहा था। होलीगेट के अंदर चाह कठौती का ताजिया चला गया। उसके पीछे सदर बाजार का ताजिया चला। ताजियों के साथ अखाड़े, लंगर की ढकेल और गाड़ियां चल रही थीं। जुलूस का नेतृत्व मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, सचिव अबरार खान वारसी, संयुक्त सचिव कदीर खान, अली अब्बास, जहीर अब्बास जैदी, आले हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजिये का निकला जुलूस
मोहर्रम के अंतिम तारीख पर सवेरे ही अखाड़ा और ताजिये जयसिंहपुरा में निकले। ताजियों में बच्चे अपने-अपने प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। पूरे जयसिंहपुरा में घूमकर ताजिया का जुलूस मस्जिद वाली गली पर पहुंचा। इसके बाद ताजिये को कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया। जुलूस में मोहन सिंह, इरफान, रइस, इमरान, मोसिन, मुन्ना खां, मुश्ताक अली आदि मौजूद रहे।

मांट में निकले ताजिए
मांट मूला और मांट राजा ग्राम पंचायतों में बुधवार को ताजिये निकाले गए। युवाओं ने पटेबाजी का प्रदर्शन किया। पूरे कस्बा में भ्रमण के बाद उन्हें कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया। रफीक खान, बसीर, अफसर खान, इजराइल खान, नईम आदि ताजियों के साथ चल रहे थे।


सुरीर में निकला ताजियों का जुलूस
सुरीर में हजरत इमाम हुसैन की याद में मंगलवार को ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस गली जैतू तेलीपाड़ा से शुरू होकर नौहझील मार्ग, सिकंदरपुर तिराहा, मजिस्द मार्ग, पैंठ बाजार, नया बाजार होता हुआ कब्रिस्तान पर संपन्न हुआ। महमूद खान, गनी मोहम्मद,  साजिद कदीर खान, नजीर खान, इस्माइल आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed