फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mohan bhagvat in barsana

यमुना और गो वंश राष्ट्र की शान: मोहन भागवत

Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagvat in barsana
मोहन भागवत
शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत माताजी गोशाला पहुंचे। संघ प्रमुख ने यहां गायों और मानमंदिर में मानबिहारी लाल के दर्शन किए। गुरुकुल के बच्चों ने पुष्प वर्षा कर और शंखनाद की ध्वनि से उनका स्वागत किया। संघ प्रमुख ने ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


संत रमेश बाबा के साथ उनकी दो घंटे तक वार्ता चली। चर्चा के दौरान राष्ट्र रक्षा, गो रक्षा, यमुना मुक्तीकरण के मुद्दे पर भागवत ने रमेश बाबा से चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यमुना और गो वंश हमारे राष्ट्र की शान हैं। यमुना शुद्धीकरण के लिए हम प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


बहुत जल्द इस दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। रमेश बाबा ने कहा कि यमुना की रक्षा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा होगी। मान मंदिर से मोहन भागवत श्रीजी मंदिर दर्शन को पहुंचे। जहां सेवायत उमाशंकर गोस्वामी, रासबिहारी गोस्वामी ने चुनरी ओढ़ा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर यमुना मुक्तिकरण के संयोजक सुनील सिंह, सह संयोजक पंकज चतुर्वेदी, राधाकांत शास्त्री, क्षेत्रीय प्रचारक डॉ. हरीश, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, खंड कार्यवाह घनश्याम शर्मा, भाजपा नेता प्रेम श्रोत्रिय, रणवीर सिंह, नंदन शर्मा, अशोक उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed