फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   'Modi kite' will fly away from home

देसी मांझे से उड़ेगी ‘मोदी की पतंग’

Thu, 01 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Thu, 01 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
'Modi kite' will fly away from home
मोदी के फोटो वाली पतंगों की बाजार में भरमार है। - फोटो : amar ujala
इस बार पतंग के बाजार से अभिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान बाहर हो गए हैं। पतंगों पर फिल्मी सितारों के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो नजर आएगी। मोदी के फोटो वाली पतंगों की बाजार में भरमार है। मोदी की पतंग देसी मांझे से आसमान की उड़ान भरेगी।   
विज्ञापन

पतंग का सीजन है। मथुरा और आसपास के शहरों में तो गंगा दशहरा से दस दिन पहले और दस दिन बाद तक जमकर पतंगबाजी की जाती है। पतंगों का बाजार सज गया है। मथुरा में खारी कुंआ, घिया मंडी और चौक बाजार में पतंगों की बिक्री खूब हो रही है। बाजार में दस रुपये से लेकर 50 रुपये तक की पतंग है। इस बार खास बात यह है कि मोदी की तस्वीर वाली पतंगों की भरमार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलग अलग मुद्राओं वाली पतंगों की बिक्री खूब हो रही है। पतंग विक्रेताओं का कहना है कि पिछले वर्षों तक फिल्म सितारों के फोटो वाली पतंगों की मांग ज्यादा होती थी। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, रितिक रोशन, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा के फोटो वाली पतंगों से मार्केट भरा रहता था। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और धोनी के फोटो वाली पतंगों की भी भरमार हुआ करती थी। पतंग विक्रेता यासीन भाई कहते हैं कि इस बार तो सर्वाधिक पतंग मोदी के फोटो वाली ही मार्केट में आई हैं। मुमताज अली का कहना है कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बाद देसी मांझा मार्केट में पहुंच गया है। इस मांझे से किसी को नुकसान भी नहीं होता है, जबकि चाइनीज मांझे से तो हर साल तमाम लोग घायल हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed