{"_id":"6ab6ce1433701c4cf10c667f","slug":"mobile-phone-to-unravel-the-mystery-of-the-suicide-mathura-news-c-29-1-mtr1025-613675-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोबाइल से हटेगा आत्महत्या के रहस्य का पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोबाइल से हटेगा आत्महत्या के रहस्य का पर्दा
विज्ञापन
वृंदावन। साधक दीपक लोधी के आत्मघाती कदम की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस मोबाइल में माैत का कारण तलाशने में जुट गई है। आश्रम की चाैथी मंजिल से छलांग लगाने वाले साधक की माैत और प्राइवेट पार्ट काटने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मोबाइल की काॅल डिटेल के जरिये उस शख्स तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिससे आखिरी बार बात हुई थी।
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि साधक की मौत के बाद पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर होगी। पुलिस फिलहाल आश्रम और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस की टीम आश्रम में रहने वाले साधकों से जानकारी करेगी। मृत साधक के परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। उनसे भी कई जानकारी हासिल की जाएगी। पुलिस को कमरे में साधक का कटा हुआ प्राइवेट पार्ट और एक ग्राइंडर मिला है। पुलिस ने ग्राइंडर के ऊपर से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। फाॅरेंसिक टीम ने उसने अपने कब्जे में लिया है। चूंकि वह बिजली मिस्त्री था, आश्रम में रहकर बिजली का काम भी देखता था। फिलहाल पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से जांच कर रही है। पुलिस को बताया गया है कि वह छत पर जाने के बाद कुछ देर बैठा और उसके बाद उसने छलांग लगा दी।
-- -- -- --
सीढि़यों पर थे खून के निशान
आश्रम की सीढि़यों पर खून के निशान भी पुलिस को मिले हैं। फाॅरेंसिक टीम ने वहां के भी नमूने लिए हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, आश्रम में रहने वाले साधकों ने घटना के बाद आश्रम के सामने लगी सबमर्सिबल चलाकर पानी से सड़क पर पड़े खून को साफ किया।